मुख्य बातें

जमशेदपुर में महिला से छेड़छाड़, मारपीट; VIDEO: शराब माफिया के बेटे और दोस्तों पर आरोप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में महिला से छेड़छाड़, मारपीट; VIDEO:  शराब माफिया के बेटे और दोस्तों पर आरोप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के मुंह में जबरन सिगरेट भी लगाई। पूरा मामला बुधवार देर रात का है। घटना का वीडियो अब जाकर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उसी बस्ती में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला रात में किराने का सामान लेने दुकान पर गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के पास बागबेड़ा इलाके के एक शराब माफिया के बेटे कन्हैया और उसके नशेड़ी दोस्तों का अक्सर जमावड़ा रहता है। यहां आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ की जाती है। विरोध करने पर महिला की पिटाई बुधवार रात भी कन्हैया अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था। जैसे ही महिला दुकान पर पहुंची, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पकड़कर उसके मुंह में जबरन सिगरेट लगाई गई। इस दौरान दुकान में हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई, जिससे किराने का सामान बिखर गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से इलाके में भारी आक्रोश घटना के बाद पीड़ित महिला और दुकानदार शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *