मुख्य बातें

जुलाना नगर पालिका की पवन सैनी को जिम्मेदारी: सोमवार से प्रधान पद संभालेंगे; रिश्वत केस में चेयरमैन निलंबित – Julana News

जुलाना नगर पालिका की पवन सैनी को जिम्मेदारी:  सोमवार से प्रधान पद संभालेंगे; रिश्वत केस में चेयरमैन निलंबित – Julana News

जींद जिले की जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक ने निलंबित करने के बाद वाइस चेयरमैन पवन सैनी को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैनी सोमवार से प्रधान पद का कार्यभार संभालेंगे और नगरपालिका के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। बता दें कि डॉ. संजय जांगड़ा के खिलाफ करीब 6 माह पहले रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उन्हें पिछले साल 16 अगस्त को 2 लाख 27 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक ठेकेदार का 91 लाख 20 हजार 454 रुपए का बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। पवन सैनी ने डीएमसी को लिखा था पत्र शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉ. जांगड़ा को निलंबित किया। वाइस चेयरमैन पवन सैनी ने डीएमसी जींद को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर पत्र लिखा था, जिसके बाद उन्हें यह पदभार दिया गया है। डीएमसी ने पुष्टि की डीएमसी सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुष्टि करते हुए बताया, “चेयरमैन के निलंबित होने के बाद जुलाना नगरपालिका के वाइस चेयरमैन पवन सैनी ने कार्यकारी प्रधान का चार्ज ले लिया है। अब वही नगरपालिका के कार्यकारी प्रधान होंगे।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *