मुख्य बातें

रोहतक में नेहरा खाप की बादशाह पर कार्रवाई की मांग: गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में नचाने पर आपत्ति; CM के नाम शिकायत दी – meham News

रोहतक में नेहरा खाप की बादशाह पर कार्रवाई की मांग:  गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में नचाने पर आपत्ति; CM के नाम शिकायत दी – meham News

रोहतक जिले के महम में नेहरा खाप के सदस्यों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। खाप ने रैपर बादशाह और संबंधित स्कूल स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मांग एक हालिया हरियाणवी गाने में स्कूल की लड़कियों को बस की छत पर स्कूल ड्रेस में नचाने और आपत्तिजनक बोल के विरोध में की गई है। नेहरा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निंदाना ने बताया कि गाने में स्कूल की लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल, जिसमें कलाकार खुद को बादशाह बताकर लड़कियों को ‘घोड़ी बनाने’ की बात कह रहा है, अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय हैं। खाप ने बादशाह पर कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग की है। नेहरा बोले- ऐसे गाने संस्कृति को खराब कर रहे संदीप नेहरा ने कहा कि हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और नारी सम्मान की परंपरा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गाने न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को गलत संदेश देकर सभ्यता और संस्कारों को भी नष्ट करते हैं। सरकार से तुरंत बैन करने की मांग नेहरा खाप ने इस विषय पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गाने पर तुरंत बैन करने की मांग की है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से अपील की गई है कि जिस सरकारी स्कूल की लड़कियों को इस तरह के नृत्य के लिए इस्तेमाल किया गया, उस स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *