मुख्य बातें

रोहतक में प्रोपर्टी डीलर सत्यवान मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैरों में लगी गोली, देसी पिस्तौल किया बरामद – Rohtak News

रोहतक में प्रोपर्टी डीलर सत्यवान मर्डर केस:  पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैरों में लगी गोली, देसी पिस्तौल किया बरामद – Rohtak News

रोहतक में गांव खेड़ी साध निवासी प्रोपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या के मामले में शामिल आरोपी दीपक के साथ सीआईए-2 स्टाफ टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू किया, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। गांव खरावड़ के पास 20 फरवरी को गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की गाड़ी लावारिश हालत में मिली थी, जिसके पास खून पड़ा था और गोलियों के खोल बरामद हुए थे। लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही किसी का शव बरामद हुआ। इसके बाद एक गैंगस्टर सुंदर काला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मामले में फेसबुक पोस्ट आने के बाद पुलिस की गई टीमें सत्यवान की खोज कर रही थी। आसपास के राज्यों में भी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को जो सबूत मिले, उसी के माध्यम से दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी निशानदेही पर 24 फरवरी को सत्यवान के शव को जेएलएन से बरामद किया गया। आरोपी से एक पिस्तौल व बाइक की बरामद
पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद की गई। आरोपी दीपक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पिछले कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। तीन दिन पहले ही हत्या के मुख्य आरोपी प्रदीप डागर व सोमबीर को मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था। गांधरा से अटायल रोड पर हुई मुठभेड़
सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली की सत्यवान हत्याकांड में शामिल रहा आरोपी गांधरा से अटायल रोड पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-2 स्टाफ टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, जिसमें वह बाइक से गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरोपी दीपक का रहा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी दीपक गांव लाठ जिला सोनीपत का रहने वाला है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दीपक के खिलाफ 4 केस दर्ज है, जिनमें हत्या, अवैध हथियार व मारपीट के मामले शामिल है। पुलिस आरोपी के ठीक होने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रंजिशन की गई सत्यवान की हत्या
सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी, जिसमें सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सत्यवान द्वारा हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी थी। करीब 6 महीने पहले सत्यवान हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत सत्यवान की हत्या की गई। सत्यवान की हत्या में शामिल रहा आरोपी दीपक
सीआईए-2 इंचार्ज सतीश कादयान ने बताया कि 20 फरवरी को गांव खेड़ी साध निवासी प्रोपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या हुई थी, जिसकी साजिश प्रदीप डागर ने रची थी। हत्या में दीपक भी शामिल रहा, जो शूटर है। दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *