कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुरादपुर पंचायत के समेली वार्ड संख्या 19 के पास हुई। जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार युवक सड़क किनारे जा रहे थे। तभी पूर्णिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। होली पर्व के अवसर पर मौसा के घर समेली आया था मृतक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलवाड़ी निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार यादव, पिता रामविलास यादव के रूप में हुई है। हादसे में घायल सुमन यादव, पिता अजय यादव, निवासी समेली को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार यादव होली पर्व के अवसर पर अपने मौसा अजय यादव के घर समेली आए हुए थे। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। समेली के अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
