मुख्य बातें

कपूरथला जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बरामद: पेशी से लौटते समय पैंट के अंदर छिपाकर लाया था, NDPS एक्ट में केस – Kapurthala News

कपूरथला जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बरामद:  पेशी से लौटते समय पैंट के अंदर छिपाकर लाया था, NDPS एक्ट में केस – Kapurthala News

कपूरथला की मॉडर्न जेल में पेशी से लौटे एक हवालाती से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में हवालाती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने थाना कोतवाली को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि हवालाती दलजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव भोडे बिलगा गत दिवस अदालत में पेशी भुगत कर जेल वापस लौटा था। जेल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्डों द्वारा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पैंट के अंदर काले रंग की टेप से लिपटा एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे को खोलने पर उसमें पीले रंग का नशीला पदार्थ पाया गया, जिसका वजन 29.40 ग्राम था। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती दलजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *