मुख्य बातें

कांकेर में 6 साल के बच्ची से गैंगरेप: महुआ चोरी करने घर में घुसे थे दो आरोपी, घर से 300 मीटर दूर वारदात – Kanker News

कांकेर में 6 साल के बच्ची से गैंगरेप:  महुआ चोरी करने घर में घुसे थे दो आरोपी, घर से 300 मीटर दूर वारदात – Kanker News


छत्तीसगढ़ के कांकेर में 6 साल की बच्चे से गैंगरेप हुआ है। आरोपी घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान बच्ची को कमरे में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आरोपी महुआ चोरी करने के लिए घर में घुसे थे। इस दौरान माता-पिता कमरे में सो रहे थे। जबकि बच्ची अलग कमरे में सो रही थी। इसके बाद आरोपी उसे उठा ले गए और करीब 300 मीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। फिर भाग निकले।

जब परिजनों ने बच्ची को बिस्तर पर नहीं पाया तो उन्होंने तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने पर भी बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने देर रात करीब 12:30 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घर से 300 मीटर दूर मिली बच्ची

पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। बच्ची घर से 300 मीटर दूर एक खेत में अचेत अवस्था में मिली। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फिलहाल, बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

आरोपियों के भेजा गया जेल

शनिवार को पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी अमित जैन और रोहित जैन को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी योगेश साहू ने पुष्टि की कि गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *