मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने टीम इंडिया को दी बधाई – Mungeli News

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत:  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने टीम इंडिया को दी बधाई – Mungeli News

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी इस खुशी में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने बंगले में भारतीय टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू अपने परिवार के साथ मैच का लुत्फ उठाते दिखे। भारत की जीत पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर खुशियां मनाईं और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भारतीय क्रिकेट टीम सहित पूरे देशवासियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *