मुख्य बातें

उदयपुर में पहाड़ी पर आग के बीच फंसा टूरिस्ट: 100 नंबर पर कॉल बताया और दम घुटने से हुआ बेहोश, फायर टीम ने डेढ़ घंटे मशक्कत कर रेस्क्यू किया – Udaipur News

उदयपुर में पहाड़ी पर आग के बीच फंसा टूरिस्ट:  100 नंबर पर कॉल बताया और दम घुटने से हुआ बेहोश, फायर टीम ने डेढ़ घंटे मशक्कत कर रेस्क्यू किया – Udaipur News

उदयपुर के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक लगी आग के बीच एक पर्यटक फंस गया। जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा और वही बेहोश हो गया। गनीमत रही कि जैसे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, उसने 100 नंबर पर फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नगर निगम की फायर टीम ने उसे ढूंढकर रेस्क्यू किया। इसके बाद युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक एमपी के रतलाम का रहने वाला है और उदयपुर घूमने आया था। इस पूरे घटनाक्रम में उदयपुर के नगर निगम की फायर टीम के रेक्स्यू की सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार माखनसिंह (33)पिता मांगू सिंह उदयपुर घूमने आया था। शाम को वो अकेला अकेला ही बाहुबली हिल पर पहुंचा था। इसी दौरान लग रही आग अचानक बढ़ने लगी और वो वही बीच में फंस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरी पहाड़ी घने काले धुएं की आगोश में समा गई। जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण युवक का दम घुटने लगा। इसी दौरान उसने 100 नंबर पर कॉल उसके फंसे होने और दम घुटने की जानकारी दी। इसके बाद नगर निगम की फायर टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसके बाद वन विभाग और पुलिस के साथ फायर टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत की। युवक को ढूंढने में कामयाबी मिली। मौके पर टीम ने तुरंत एबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक उपचार दिया और एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना दी, जिसके बाद उसके परिजन भी उदयपुर के रवाना हो गए। पहले देखें PHOTOS युवक को किया रेस्क्यू
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि – बाहुबली हिल पर आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया था। जैसे ही सूचना मिली कि एक युवक धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गया है, तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फायर टीम बिना समय गंवाए विशेष संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। चारों तरफ धुआं होने के कारण युवक को ढूंढना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को लोकेट किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के तुरंत बाद युवक को प्राथमिक इलाज देते हुए नगर निगम की गाड़ी से चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति अब नियंत्रण में है। उसका इलाज जारी है। फायर फाइटर्स की इस तत्परता और जांबाजी की मौके पर मौजूद लोगों ने तारीफ की। अगर थोड़ी भी देरी होती, तो जहरीली गैस युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। गर्मी और सूखे के कारण लगी आग
चौधरी ने कहा- वर्तमान में गर्मी और जंगल में सूखे के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी स्थिति में लोग बिना सुरक्षा उपकरणों के आग बुझाने या उसके पास जाने का जोखिम न उठाएं। आग लगने पर वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य दमघोंटू गैसें बनती हैं, जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 100, 101 या निगम के हेल्पलाइन नंबर 0294-2414111 पर सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *