मुख्य बातें

नैंसी हत्याकांडः खालिस्तानी पन्नू बोला-मर्डर नहीं करवाया: बोला-फायदा लेने वाले ने मरवाया, हत्या के तार भारत से जुड़े, 6 दिन बाद भी कातिल नहीं मिले – Jalandhar News

नैंसी हत्याकांडः खालिस्तानी पन्नू बोला-मर्डर नहीं करवाया:  बोला-फायदा लेने वाले ने मरवाया, हत्या के तार भारत से जुड़े, 6 दिन बाद भी कातिल नहीं मिले – Jalandhar News

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का पहला वीडियो सामने आया। एक्स पर वीडियो शेयर कर पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्थान एक पॉलिटिकल विचार है। नैंसी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है।
पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैंसी हत्याकांड में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है। इस कत्ल की जांच चल रही है और इसके तार भारत से जुड़े मिलेंगे। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैंसी को मरवाना चाहते थे।
पन्नू ने कहा कि नैंसी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है। पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैंसी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नरैटिव बनाया जा रहा है।
बता दें कि 3 मार्च की रात साढ़े 9 बजे के करीब चाकू मारकर नैंसी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैंसी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें नैंसी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैंसी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। नैंसी की मां भी जालंधर से कनाडा पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी नैंसी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है। खिलास्थानी गुरपतवंत पन्नू ने नैंसी हत्याकांड पर कहा… आग लगाने का सीसीटीवी,अलीशा ने बताई 2 अहम बातें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *