मुख्य बातें

अजमेर में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन: बैरिकेट्स गिराकर कलेक्ट्रेट में घुसे, एसपी ऑफिस का घेराव किया, कार्रवाई की मांग – Ajmer News

अजमेर में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन:  बैरिकेट्स गिराकर कलेक्ट्रेट में घुसे, एसपी ऑफिस का घेराव किया, कार्रवाई की मांग – Ajmer News

अजमेर में वाल्मीकि समाज के दो युवकों पर हमला करने के मामले में वाल्मीकि समाज की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। डाक बंगले से समाज के लोग रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की गई। कुछ देर बाद समाज के लोग आक्रोशित होते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर लगे बैरिकेट्स को गिराते हुए अचानक कलेक्ट्रेट में घुस गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। लेकिन समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय को घेर लिया। सूचना पर ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा पहुंचे और समझाइश व आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। समाज ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सबसे पहले देखे विरोध की PHOTO’S….. वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि अनिल नरवाल ने बताया कि 8 मार्च को रात्रि करीब 11 बजे गुलाब बाड़ी नाका मदर फाटक पर कुछ आरोपियों ने वाल्मीकि समाज के दो युवक रघुवीर और अर्जुन लाठी, सरिया, चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। आरोपियों के पास रिवाल्वर भी थी जो हवा में फायर कर रहे थे। समाज के दोनों बच्चों से मारपीट कर दोनों को घर के बाहर पटक कर फरार हो गए। 24 घंटे में कार्रवाई करने की चेतावनी नरवाल ने बताया कि उक्त हमले से दोनों वाल्मीकि समाज के युवकों के बहुत गंभीर चोट आई। जिसमें रघुवीर के पैरों की हड्डी टूट गई वह अंदरुनी चोट आई है। अर्जुन के गंभीर अंदरूनी छोटे आई हैं। उक्त संबंध में पीड़ित पक्ष ने अलवर गेट थाने में शिकायत देकर मामला भी दर्ज करवाया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। इसके विरोध में समाज ने आज प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। 24 घंटे में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। टीम बनाकर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व अलवर गेट थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों ने वाल्मीकि समाज के दो युवकों से मारपीट की थी। इसे लेकर समाज के लोगों ने आज धरना प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने एग्रेसिव होकर बैरिकेट्स गिराकर कलेक्ट्रेट में घुस गए थे। सभी से बातचीत करके समझाया और आश्वासन दिया। थाना प्रभारी और सीओ को जल्द मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *