बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग मंगलवार देर शाम कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें कोरबा की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस बैठक में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौजूद रहे। आईजी ने कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। आईजी ने ‘बेहतरीन पुलिसिंग’ के निर्देश दिए मीडिया से बात करते हुए आईजी गर्ग ने बताया कि यह उनका नियमित भ्रमण था। उन्होंने कोरबा की जटिल यातायात समस्या पर चिंता व्यक्त की और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को इसे सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। आईजी ने अधिकारियों को ‘बेहतरीन पुलिसिंग’ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त होना चाहिए। लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और अपराध नियंत्रण पर भी जोर दिया गया। इस प्रवास के दौरान आईजी ने दो थानों का निरीक्षण भी किया, जिससे पुलिस महकमे में सक्रियता देखी गई।
Source link
