मुख्य बातें

ग्वालियर में मार्च में ही 37 डिग्री पार तापमान: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी गर्मी, अस्पतालों में बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मरीज – Gwalior News

ग्वालियर में मार्च में ही 37 डिग्री पार तापमान:  उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी गर्मी, अस्पतालों में बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मरीज – Gwalior News

ग्वालियर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी तेज हो गई है। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने के संकेत दिए मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी की कमी के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। किसानों को फसलों का ध्यान रखने की सलाह मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। तापमान बढ़ने से फसलों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अस्पतालों में बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मरीज डॉ. अजय पाल ने बताया कि अस्पतालों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। साथ ही ठंडी और गर्म चीजों का एक साथ सेवन करने से बचने और तेज धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखने की भी सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *