मुख्य बातें

महिला को घर में घुसकर पीटा,VIDEO: बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ गए,एक साल से चला रहा विवाद – Alwar News

महिला को घर में घुसकर पीटा,VIDEO:  बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ गए,एक साल से चला रहा विवाद – Alwar News

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला और दो पुरुष समेत करीब चार लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के बाद आरोपी महिला को सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल महिला को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला नर्वदा की पुत्रवधू कोमल ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले विजेंद्र, राजू, मोहन और गुड्डी जबरन घर में घुस आए और अपने पालतू कुत्ते को साथ लाकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने नर्वदा और उनके नवासे निशांत के साथ भी मारपीट की। इसके बाद नर्वदा को घर से घसीटते हुए बाहर सड़क पर ले जाकर पीटा और बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोसियों से करीब एक साल से कहासुनी चल रही है और पहले भी मारपीट हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल नर्वदा का सरकारी अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में इलाज जारी है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *