मुख्य बातें

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन: विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पकड़कर नारे लगाए, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध – Dungarpur News

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन:  विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पकड़कर नारे लगाए, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध – Dungarpur News

डूंगरपुर में घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डूंगरपुर विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। कई कार्यकर्ता अपने साथ गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे, जो बढ़ती महंगाई का प्रतीक थे। विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि तथाकथित “डबल इंजन” की सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी ने मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
घोगरा ने यह भी बताया कि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने से जिले के होटलों और ढाबों का कामकाज ठप होने की कगार पर है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार के दौरान जब मामूली दाम बढ़ते थे, तब भाजपा नेता सड़कों पर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज वे जनता की तकलीफों पर मौन साधे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मनरेगा में कथित धांधली, बुजुर्गों की पेंशन में आ रही रुकावटों और राशन वितरण की बदहाली जैसे अन्य मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है। यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं लीं और आमजन को राहत नहीं दी, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस आंदोलन को और अधिक तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *