छिंदवाड़ा: जिले में अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर करीब 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बढ़ती गर्मी के कारण शहर में दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कुछ कम नजर आ रही है। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, वे मुंह पर कपड़ा या गमछा बांधकर और सिर ढककर सावधानी के साथ निकल रहे हैं ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचा जा सके। डॉक्टर जसप्रीत गोगिया ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की है। डॉक्टर द्वारा सुझाए गए प्रमुख उपाय: मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
Source link
