मुख्य बातें

बेतिया में सिलेंडर की किल्लत, लाइन में खड़े लोग: उपभोक्ता बोले- नंबर आने से पहले ही गैस हो जाता है खत्म, जरूरतें हो रही प्रभावित – Bettiah (West Champaran) News




पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर स्थानीय उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ता सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े देखे जा रहे हैं। सिंगाछापर स्थित गैस गोदाम पर भारी भीड़ उमड़ रही है। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। लोगों की जरूरतें हो रही प्रभावित एक ओर जिला प्रशासन ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। कई परिवारों के सामने खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों को गैस सिलेंडर न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रमजान का महीना भी करीब होने के कारण रोजेदारों के लिए खाना बनाने की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। सुबह से ही लाइन में खड़े लोग बस स्टैंड निवासी मदन कुमार ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस लेने के लिए वे सुबह से ही लाइन में खड़े हैं। कई दिनों से गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मदन कुमार ने बताया कि होम डिलीवरी की सुविधा भी सही तरीके से नहीं मिल रही है, जिसके कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। नंबर आने से पहले ही सिलेंडर हो जाता है खत्म वहीं ललित कुमार ने बताया कि वे भी सुबह से गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक नंबर आता है, तब तक अक्सर सिलेंडर खत्म होने की आशंका बनी रहती है। अगर सिलेंडर बचा रहेगा तो मिलेगा, अन्यथा फिर से गोदाम का चक्कर लगाना पड़ेगा। गैस की कमी से आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *