मुख्य बातें

हांसी में जेजेपी की रैली कल, कई नेता होंगे शामिल: दिग्विजय बोले-विनोद भयाना को भी दिया निमंत्रण, जिला बनने का कभी विरोध नहीं किया – Hansi News

हांसी में जेजेपी की रैली कल, कई नेता होंगे शामिल:  दिग्विजय बोले-विनोद भयाना को भी दिया निमंत्रण, जिला बनने का कभी विरोध नहीं किया – Hansi News

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की हांसी में शुक्रवार को होने वाली रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और जिला प्रधान अमित बूरा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 3 स्तरीय मंच तैयार किए गए हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थान मिल सके। दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि रैली में भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के कई नेता जेजेपी में शामिल होंगे और पार्टी का पटका पहनेंगे। हांसी को जिला बनाने का विरोध नहीं किया- दुष्यंत इस दौरान, भाजपा विधायक विनोद भयाना द्वारा दुष्यंत चौटाला पर हांसी को जिला बनाने का विरोध करने के आरोप पर दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने कभी हांसी को जिला बनाने का विरोध नहीं किया, बल्कि दुष्यंत चौटाला ने इसके लिए कई प्रयास किए हैं। विनोद भयाना को भी दे रखा रैली का निमंत्रण- दुष्यंत दिग्विजय चौटाला ने विधायक विनोद भयाना को रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वह स्वयं उनके घर जाकर उन्हें आमंत्रित करेंगे। चौटाला ने यह भी कहा कि विनोद भयाना डॉ. अजय चौटाला के पुराने साथी रहे हैं, इसलिए उन्हें रैली में उपस्थित होकर मंच की शोभा बढ़ानी चाहिए। पार्टी नेताओं के अनुसार, रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *