मुख्य बातें

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या: किडनैपर से बचकर भागी महिला उसकी टैक्सी में बैठी, बदमाशों ने घेर कर की फायरिंग – Moga News

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:  किडनैपर से बचकर भागी महिला उसकी टैक्सी में बैठी, बदमाशों ने घेर कर की फायरिंग – Moga News

कनाडा में मोगा जिले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह वहां टैक्सी चलाता था। उसकी टैक्सी में बैठी महिला का कुछ बदमाश पीछा कर रहे थे। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक गांव दौलतपुरा नीवां निवासी दविंदर सिंह चार साल पहले कमाने के लिए कनाडा गया था। उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल है। कनाडा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अपहर्ताओं की चंगुल से बचकर निकली महिला बैठी थी टैक्सी में जानकारी के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी टैक्सी में ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक महिला उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला को कुछ लोगों ने पहले अगवा किया था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आई थी। वह उसको लेकर चला था। दविंदर की हत्या के बाद महिला को अपने साथ ले गए आरोपी कुछ ही देर बाद, महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद व्यक्ति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे टैक्सी चालक दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गए। दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने सरकार से मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *