मुख्य बातें

जंगल में जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार: मरवाही पुलिस ने 5 लाख से अधिक का सामान जब्त किया – Gaurela News

जंगल में जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार:  मरवाही पुलिस ने 5 लाख से अधिक का सामान जब्त किया – Gaurela News

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर गोमजिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 13 मार्च को ग्राम बरौर और उषाढ के बीच जंगल में दबिश देकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 30,350 रुपए नकद, 12 मोटरसाइकिलें और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 5.18 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के व्यक्ति भी शामिल हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि फरार आरोपी नान्हू उर्फ महिपाल सिंह और बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता जुए का यह अड्डा संचालित कर रहे थे और जुआरियों को खाने-पीने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते थे। घेराबंदी के दौरान कुछ आरोपी जंगल और खाई का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मौके से ताश के पत्ते और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *