मुख्य बातें

शनिवार को बदला दिखाई दिया मेरठ का मौसम: सुबह से छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना- तापमान में भी गिरावट – Meerut News

शनिवार को बदला दिखाई दिया मेरठ का मौसम:  सुबह से छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना- तापमान में भी गिरावट – Meerut News

मेरठ में शनिवार को शहर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और घटा छाई रहने से मौसम सुहावना हो गया। बादलों की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। हवा की हल्की गति के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। सुबह के समय शहर में ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच आज का मौसम काफी सुहावना लग रहा है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। यदि बादल बने रहे तो अगले 48 घंटों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है। फिलहाल शहर में बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और दिनभर मौसम के सुहावना बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान में भी गिरावट सुबह के समय आसमान में घटा छाए रहने से बीते दिन के मुकाबले दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई । मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विश्रोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *