पश्चिमी विक्षाेभ के एक्टिव हाेने से पंजाब के कई जिलाें में रविवार काे हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई। जालंधर जिले के नकोदर, नूरमहल और आसपास के गांवों में सुबह हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों की बढ़ी चिंता बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भंडाल हिम्मत गांव के सरपंच भूपिंदर सिंह भिंडा ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान हर साल कड़ी मेहनत से गेहूं की फसल उगाते हैं। मौसम खराब होने से उनका मन खराब हो जाता है। अच्छी पैदावार पर संकट भिंडा ने कहा कि अगला एक महीना अच्छा निकलने से गेहूं की अच्छी पैदावार हो सकती है। यदि बारिश हुई ताे फसलाें काे काफी नुकसान हाे सकता है। इससे किसानों को परेशानी बढ़ सकती है। पिछले साल भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया था।
Source link
