मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ में गैस के लिए मारामारी: कहीं रेड, कहीं अफरातफरी; पुलिस निगरानी में सिलेंडर दिए जा रहे – Jalandhar News

पंजाब-चंडीगढ़ में गैस के लिए मारामारी:  कहीं रेड, कहीं अफरातफरी; पुलिस निगरानी में सिलेंडर दिए जा रहे – Jalandhar News

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। पंजाब में शनिवार को भी हालात बेकाबू रहे। इस बीच लुधियाना के ग्यासपुरा सुआ रोड पर कैले गैस एजेंसी में फूड सिविल सप्लाई की टीम ने रेड की। इस दौरान वहां से मैनेजर गुरप्रीत सिंह भाग गया। दरअसल, विभाग को मैनेजर की लोगों के साथ बदतमीजी करने की कई शिकायतें मिली थीं। इसी पर टीम एजेंसी पहुंची। इस दौरान जब टीम ने एजेंसी के कर्मचारी कमलप्रीत सिंह से पूछा कि कितने सिलेंडर एजेंसी में पड़े हैं तो वह कुछ बता नहीं सका। जिसके बाद उसे अधिकारियों ने अपने बयान लिखकर देने के लिए कहा। मौके पर DFSC और फूड सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर भी पहुंचे। वही, संगरूर में गैस एजेंसी के सामने लोग सुबह साढ़े 4 बजे ही लाइन में लग गए। यहां के भवानीगढ़ में लोग भूखे-प्यासे दिखे। इसे देखते हुए वहां चाय-समोसे का लंगर शुरू कर दिया गया। वहीं, अमृतसर में अफरातफरी का माहौल रहा। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ दिखी। उधर, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *