फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के खूनन माइनर में शनिवार को मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान एम्प्लॉयस कॉलोनी निवासी रेखा के रूप में हुई है। रविवार शाम को उसके पति इकबाल सिंह ने शव की पहचान की। पुलिस अब पति के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच अधिकारी सुरेश बेनीवाल ने बताया कि शनिवार को खूनन माइनर में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा गया था। सूचना मिलने पर नागपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकाला। सिर पर मिले थे चोट के निशान मृतक महिला के शव के सिर पर चोट के निशान थे। पहचान न होने के कारण शव को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया गया। वहां उसे पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखा गया था। सोमवार को होगा पोस्टमार्टम जांच अधिकारी सुरेश बेनीवाल के अनुसार, पति इकबाल के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
Source link
