हरियाणा के फरीदाबाद में सरपंच के घर 25 से 30 लोगों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर सरपंच के भाई को 2 गोलियां मार दीं। वहीं सरपंच के सिर पर फरसे से हमला किया। लाठी- डंडों से भी ताबड़तोड़ कई वार किए। घटना में सरपंच गिर्राज और उनका भाई संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सरपंच ने बताया कि 13 मार्च के दिन उनका बेटा जब घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अनिल नाम के युवक ने गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। जब बेटे ने गाड़ी हटाने के कहा तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद बेटा किसी तरह गाड़ी लेकर घर पहुंचा। इसके अगले दिन आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल और अन्य के हाथ में लाठी- डंडे दिखाई दे रहे हैं। सरपंच पर हमले के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… इंस्पेक्टर बोले- सीसीटीवी से पहचान कर रहे गदपुरी थाना इंचार्ज अश्वनी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक सरपंच की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सरपंच और उसका भाई घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Source link
