मुख्य बातें

मुंगेली में कफ सिरप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग के साथ चुराए थे 96 बोतल सिरप, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News

मुंगेली में कफ सिरप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:  नाबालिग के साथ चुराए थे 96 बोतल सिरप, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News

मुंगेली की लोरमी थाना पुलिस ने मेडिकल एजेंसी से कफ सिरप चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकु कश्यप ने नाबालिग के साथ मिलकर 96 बोतल कफ सिरप चुराए थे। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सिरप बरामद कर लिया है। वारदात 5 मार्च 2026 को सुबह लगभग 9 बजे की है। मुकेश कुमार कश्यप, निवासी वार्ड क्रमांक 13 लोरमी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वे अपनी नया बस स्टैंड स्थित मेडिकल एजेंसी पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से ‘आरसी कफ’ सिरप का एक कार्टून चोरी हो गया था, जिसमें कुल 96 बोतलें थी। मुकेश के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 305 (ए) और 331 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। नाबालिग के साथ चोरी करना स्वीकारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध की पहचान हुई। इनमें रिंकु कश्यप ( 20) और नाबालिग शामिल थे। लोरमी पुलिस ने रिंकु कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने नाबालिग के साथ मिलकर मेडिकल एजेंसी से कफ सिरप चोरी करने की बात स्वीकार की। 96 बोतल कफ सिरप बरामद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 96 बोतल कफ सिरप बरामद कर ली गईं। आरोपी रिंकु कश्यप को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वारादात में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *