मुख्य बातें

रायबरेली घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकद ले गए चोर – Raebareli News

रायबरेली घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:  शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकद ले गए चोर – Raebareli News

रायबरेली के बछरावां स्थित कुंदनगंज गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुन्नालाल पुत्र होरीलाल अपने परिवार के साथ गुरुवार रात शिवरतनगंज, अमेठी में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। घर पर उनका बेटा विवेक अकेला था, जो रात में खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गया था।विवेक जब खाना खाकर घर लौटा और गेट खोलकर अंदर गया, तो उसने कमरों के ताले टूटे हुए और सारा सामान बिखरा हुआ पाया। चोरी की आशंका होने पर विवेक ने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़ित मुन्नालाल के अनुसार, चोर घर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए हैं। उन्होंने बताया कि ये जेवरात उनकी बेटी की शादी के लिए वर्षों से जोड़े गए थे। मुन्नालाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस शक के आधार पर उनके बेटे विवेक पर दबाव बना रही है, जबकि वह घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *