मुख्य बातें

30 से ज्यादा इलाकों में साढ़े 5 घंटे बिजली बंद: मेंटेनेंस के चलते कई जगहों पर रहेगा शटडाउन, जानें कब-कहां नहीं आएगी लाइट – Kota News




कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक: रोड नं. 7, रूंग्टा इंडस्ट्रीज, ट्रॉली मार्केट के पास, मजार के पास, गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी क्षेत्र के सामने, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के पास 1 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रोड नंबर 6, अरिहंत ट्रांसपोर्ट के पीछे वाली गली, मंगल दाल एंड आयाल मिल से अमन स्टोन, कमलेश स्टोन, अग्रवाल मार्बल, उत्तम इंडस्ट्री, श्री महावीर कंस्ट्रक्शन, जेके पावर हाउस, गत्ता फैक्ट्री रोड, राजपूत कॉलोनी, कंसुआ अर्फोडेबल, एसएसएफ चौराहा, प्रेम नगर पुलिस चौकी, मीट मार्केट, आदर्श स्कूल, गुप्ता होटल, स्टार पब्लिक स्कूल, सब्जी मंडी प्रेम नगर, प्रेम नगर प्रथम, भदोरिया मैरिज गार्डन, ओरिएंट मोटर्स, खाटू मील, राठी ब्रदर्स, महालक्ष्मी पापड़ उद्योग, विजय स्टोन, लिहाजन इंडस्ट्री इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सर्किट हाउस, चंबल कॉलोनी, मिलिट्री क्वार्टर, एमबीएस स्टाफ क्वार्टर, कृषि विज्ञान केंद्र कार्यालय, ब्लड बैंक, दरबार पेट्रोल पंप, राजकीय महाविद्यालय, सूचना केंद्र, अदालत इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: ट्रैक्टर जोन, भामाशाह मंडी रोड, रेलवे ओवर ब्रिज, गोल्डी वाटर, आरएमआईडीसी रोड नं. 6., भामाशाह मंडी के पास, सुंदर फ्लोर मिल क्षेत्र के आसपास, जैन इलेक्ट्रोड के पास 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: आरकेपुरम सेक्टर ए में 2 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से शाम 16:30 बजे तक: सर्किट हाउस, चंबल कॉलोनी, मिलिट्री क्वार्टर, एमबीएस स्टाफ क्वार्टर, कृषि विज्ञान केंद्र कार्यालय, जल शासन, ब्लड बैंक, दरबार पेट्रोल पंप, गोरमेंट कॉलेज, सुचना केंद्र अदालत परिसर में 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक: स्वामी विवेकानन्द नगर सेक्टर 4-5, विवेकानन्द नगर, एथोस हॉस्पिटल, मां भारती स्कूल इलाकों में 1 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक: रोड नं. 5, ऑटोमोबाइल जोन, गौतम इलेक्ट्रिक वाली गली, सीएनजी पेट्रोल पंप के आसपास, कैलोरी ब्रेड, मूंदड़ा ट्रैक्टर के पास, निमोदिया स्टोन्स, एसएस आनंद के आसपास 3 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *