मुख्य बातें

अटल टनल में ताजा बर्फबारी से 2 हजार वाहन फंसे: हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बर्फ हटाने का काम तेज – Manali News

अटल टनल में ताजा बर्फबारी से 2 हजार वाहन फंसे:  हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बर्फ हटाने का काम तेज – Manali News

रविवार को अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास हुई भारी बर्फबारी के कारण दो हजार से अधिक वाहन फंस हुए हैं । यह घटना कल धुंधी और टनल के आसपास अचानक हुई बर्फबारी के बाद हुई। सड़क पर बर्फ जमने से वाहन फिसल रहे थे और कई वाहनों का नियंत्रण बिगड़ गया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो अभी भी जारी है । पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमों ने मिलकर काम करते हुए अधिकांश वाहनों और उनमें सवार लोगों को सुरक्षित मनाली की ओर निकाला है जबकि बाकी वाहनों को निकाला जा रहा है। बर्फबारी अभी भी जाती है। अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली भेजा प्रशासन ने बर्फ में फंसे पर्यटकों को राहत प्रदान की। उन्हें पानी, जूस और फल जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई गईं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मनाली के एसडीएम और बीआरओ के मेजर पुलिस टीम के साथ पूरी रात मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लगातार स्थिति की निगरानी की। जमी बर्फ को हटाने का काम लगातार जारी बीआरओ की लेबर और मशीनरी की मदद से सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम लगातार जारी रहा। बर्फ पिघलाने और यातायात सुचारू करने के लिए बेल्ट मशीनों और यूरिया खाद का उपयोग किया गया। अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली भेज दिया गया है। हालांकि, कुछ वाहन जो बर्फ पर फिसलकर फंस गए थे, उन्हें अभी भी बीआरओ की सहायता से मौके से हटाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *