पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के आज 4 साल पूरे हो गए हैं। CM भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का दावा है कि चुनाव के समय दी गई सारी गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। AAP ऐसी पहली सरकार बन गई है, जिसने चुनाव में किए सभी वादे पूरे किए। वह भी काम भी किए, जिनका ऐलान नहीं किया इसको लेकर थोड़ी देर में CM भगंवत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। जिसमें वह 4 साल का रिपोर्ट कार्ड देने के साथ आगे का रोडमैप भी बताएंगे। बता दें कि साल 2022 में AAP को पंजाब में 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। इस लैंडस्लाइड विक्ट्री के बाद CM भगंवत मान ने 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में शपथ ली थी।
Source link
