मुख्य बातें

मंदसौर में लगे ‘नरेंद्र सरेंडर’ के नारे: कांग्रेस ने चूल्हे पर चाय बनाकर किया प्रदर्शन, गैस सिलेंडर बढ़ी कीमतों के खिलाफ निकाला मार्च – Mandsaur News

मंदसौर में लगे ‘नरेंद्र सरेंडर’ के नारे:  कांग्रेस ने चूल्हे पर चाय बनाकर किया प्रदर्शन, गैस सिलेंडर बढ़ी कीमतों के खिलाफ निकाला मार्च – Mandsaur News

घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को मन्दसौर शहर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर ब्लॉक कांग्रेस और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस मंदसौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत, केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी और कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। चूल्हे पर चाय बनाकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सांकेतिक रूप से चूल्हे पर चाय बनाकर आम जनता की परेशानी को दर्शाया। वहीं नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों को गैस जैसी जरूरी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ‘नरेंद्र सरेंडर’ और ‘कीमतें वापस लो’ के लगे नारे
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता गांधी चौराहा से घंटाघर तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान “नरेंद्र सरेंडर”, “गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। विधायक विपिन जैन ने साधा सरकार पर निशाना
इस दौरान विधायक विपिन जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई से परेशान है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी ओर गैस सिलेंडरों की किल्लत से जनता त्रस्त है। सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेना चाहिए और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान हालात ऐसे हो गए हैं कि आम परिवार के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। कीमतें कम नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेस नेत्री रूपल संचेती ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगे होने से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी तब स्मृति ईरानी सड़कों पर उतरकर विरोध करती थीं, लेकिन आज वह कहां हैं और भाजपा सरकार कहां है? लोग महंगाई से परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही गैस की कीमतें कम नहीं की और आपूर्ति सुचारु नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी को बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *