मुख्य बातें

सीतापुर में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना: कपड़े की दुकान से नकदी-कपड़े चोरी, शराब और मोबाइल शॉप के ताले तोड़े – Sitapur News

सीतापुर में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना:  कपड़े की दुकान से नकदी-कपड़े चोरी, शराब और मोबाइल शॉप के ताले तोड़े – Sitapur News

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर कस्बे में रविवार रात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक कपड़े की दुकान से 30 हजार की नकदी और हजारों रुपयों की कीमत के कपड़े चोरी कर लिए, जबकि पास ही स्थित शराब और बीयर की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। ताला तोड़ने की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने कस्बे के परवेज आलम की कपड़े की दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान से करीब 25 से 30 हजार रुपये की नगदी के साथ हजारों कीमत के कपड़े भी चोरी कर लिए गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि चोरी की इस घटना के करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। हालांकि कैमरे में कुछ गतिविधियां कैद होने की बात सामने आ रही है। वहीं करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला भी टूटा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मोबाइल शॉप के मालिक को फोन कर दी। सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। लगातार एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *