मुख्य बातें

कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री: CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे – Lucknow News

कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:  CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे – Lucknow News


आदित्य तिवारी / विकास श्रीवास्तव / वैभव तिवारी | लखनऊ41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया।

रिसेप्शन में CM योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व CM अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सियासी हस्तियां पहुंचीं थीं। कुलदीप ने CM योगी के 2 बार पैर छुए। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाकर दांपत्य जीवन की बधाई दी।

रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए थे। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।

कुलदीप और वंशिका ने विंटेज कार से रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली।

कुलदीप और वंशिका ने विंटेज कार से रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली।

1960 की विंटेज रोल्स-रॉयस से शाही अंदाज में एंट्री ली रिसेप्शन में सबसे खास मोमेंट कुलदीप और वंशिका की एंट्री रही। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई थी।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। कुलदीप यादव का पैतृक घर कानपुर के लाल बंगला इलाके में है, जबकि वंशिका सिंह का परिवार वहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर श्याम नगर इलाके में रहता है। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है। उनकी मां मां वंदना सिंह ऑस्ट्रेलिया में कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी हैं। पिता अवनिंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कानपुर के जोनल कार्यालय में कार्यरत हैं।

कुलदीप ने सीएम के दो बार पैर छुए। एक बार आते समय, दूसरी बार स्टेज से उतरते वक्त।

कुलदीप ने सीएम के दो बार पैर छुए। एक बार आते समय, दूसरी बार स्टेज से उतरते वक्त।

कुलदीप ने दौड़कर CM योगी के पैर छुए यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे थे। कुलदीप ने अपना संस्कार दिखाते हुए दौड़कर योगी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया।

CM ने बुके भेंट कर नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। योगी कुलदीप और वंशिका के लिए अलग-अलग गिफ्ट लेकर गए थे। योगी ने वहां एक छोटे से बच्चे के साथ थोड़ी सी मस्ती की, जिसने सभी का मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। योगी ने बच्चे को एक चॉकलेट दी।

सीएम योगी ने कुलदीप की मां से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

सीएम योगी ने कुलदीप की मां से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाया, वंशिका ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया CM योगी के जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप यादव जैसे ही पैर छूने के लिए झुके, अखिलेश ने उन्हें पकड़ लिया और गले लगाकर बधाई दी। दुल्हन वंशिका ने अखिलेश के पैर छुए। सपा प्रमुख ने दोनों बुके और गिफ्ट दिए।

अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका के साथ फोटो सेशन कराया। वे करीब एक घंटे रहे।

अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका के साथ फोटो सेशन कराया। वे करीब एक घंटे रहे।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी मंच पर पहुंचकर कुलदीप को गले लगाया। क्रिकेट की दुनिया से रविंद्र जडेजा और शिखर धवन इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। धवन और जडेजा पत्नी के साथ पहुंचे थे। स्टेज पर कुलदी-वंशिका के बीच उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेट सितारों के शामिल होने से समारोह को चार चांद लग गए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप और वंशिका से मुलाकात की। दोनों के साथ फोटो खिंचाई।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप और वंशिका से मुलाकात की। दोनों के साथ फोटो खिंचाई।

T20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद शादी के बंधन में बंधे कुलदीप हाल ही में T20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 8 मार्च को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार ये खिताब जीता था।

इस खिताबी जीत के बाद ही कुलदीप शादी के बंधन में बंधे हैं। 14 मार्च को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका से शादी की। यह शादी ‘वेलकमहोटल द सवॉय’ में हुई। शादी में मौजूद कई क्रिकेट हस्तियों में चहल भी शामिल थे।

रिसेप्शन और शादी की 3 तस्वीरें देखिए…

वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इसमें स्टोन से कढ़ाई है। कुलदीप ने बंद गले का ब्लैक सूट पहना है।

वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इसमें स्टोन से कढ़ाई है। कुलदीप ने बंद गले का ब्लैक सूट पहना है।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों विंटेज कार में सवार होकर रिसेप्शन में पहुंचे।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों विंटेज कार में सवार होकर रिसेप्शन में पहुंचे।

कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी के सेवॉय होटल में हुई थी।

कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी के सेवॉय होटल में हुई थी।

कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…

अपडेट्स

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिनर के बाद कुलदीप-वंशिका परिवार के लोगों से गले लगे

डिनर के बाद कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका ने परिवार के लोगों से गले मिलकर आशीर्वाद लिया।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुलदीप को IPL की दिल्ली टीम ने बधाई दी

कुलदीप-वंशिका को दिल्ली कैपटल टीम ने भी बधाई दी। कुलदीप IPL में दिल्ली टीम से खेलते हैं।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिलेश ने कुलदीप के रिसेप्शन की 4 तस्वीरें शेयर कीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुलदीप के रिसेप्शन की 4 तस्वीरें X पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, लोकप्रिय क्रिकेटर कुलदीप यादव एवं वंशिका को विवाह की हार्दिक बधाई और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

05:45 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप और वंशिका डिनर के लिए रवाना

कुलदीप और वंशिका ने परिवार के लोगों का आशीर्वाद लिया। अब दोनों डिनर करने जा रहे हैं।

05:44 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप और वंशिका स्टेज से नीचे उतरे

कुलदीप और वंशिका स्टेज से नीचे उतर गए हैं। अब परिवार के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। कुलदीप ने बुजुर्ग का पैर छूकर गले लगाया।

05:43 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप और वंशिका के साथ म्यूजिक ग्रुप ने फोटो खिंचवाए

म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य भी स्टेज पर गए। उन्होंने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो खिंचवाए।

05:40 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी रिसेप्सन पार्टी में पहुंचे

कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी रिसेप्सन पार्टी में पहुंचे हैं। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

05:20 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सतीश महाना ने कुलदीप यादव को गले लगाकर बधाई दी

सतीश महाना ने कुलदीप यादव को गले लगाया। बुके देकर उन्हें बधाई दी।

05:08 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव 1 घंटे 55 मिनट रिसेप्शन पार्टी में रूके

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 1घंटे 55 मिनट रिसेप्शन पार्टी में रूके। उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद देने के बाद डिनर किया। तमाम लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

04:49 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यशस्वी जायसवाल ने कुलदीप-वंशिका को बधाई दी

यशस्वी जायसवाल दोपहर में ही द सेंट्रम होटल पहुंच गए थे। वे होटल के कमरे में ही ठहरे थे। उन्होंने रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर कुलदीप और वंशिका को बधाई दी।

04:32 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत ब्लैक हाफ शर्ट में गॉगल्स लगाकर पहुंचे

ऋषभ पंत ब्लैक हाफ शर्ट में गॉगल्स लगाकर रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने बुके देकर शुभकामनाएं दीं। मौके पर कुलदीप और वंशिका के साथ हंसते हुए दिखाई दिए। कुलदीप ने मां से भी उन्हें मिलवाया।

04:11 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिसेप्शन पार्टी में शास्त्रीय संगीत का लाइव परफॉर्मेंस

रिसेप्शन पार्टी में शास्त्रीय संगीत का लाइव परफॉर्मेंस हो रहा है।

03:47 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहुंचे

यूपी के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा रिसेप्शन में शामिल हुए। उन्होंने कुलदीप और वंशिका को शुभकामनाएं दीं।

03:47 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप-वंशिका और जडेजा-रिवाबा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी, VIDEO

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ कुलदीप और वंशिका की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। चारों स्टेज पर खिलखिलाते दिखे। इस बीच जडेजा की पत्नी वंशिका से कुलदीप के बारे में कुछ कहती नजर आईं, जिस पर जडेजा की पत्नी उन्हें थम्स अप करती हैं। चारों काफी खुश नजर आए।

03:42 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राजीव शुक्ला बोले- कुलदीप यादव देश के जबरदस्त खिलाड़ी

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, कुलदीप यादव अपने यूपी का लड़का है। वह लंबे समय से बीसीसीआई के लिए खेल रहे हैं। हम उनकी क्षमता को मानते हैं। वे एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं। आज बड़ा दिन है उनका दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

03:39 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कुलदीप को बधाई दी

कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ होटल द सेंट्रम में क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह समारोह में शामिल हुए और उन्हें हार्दिक बधाई दी।

03:29 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश ने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो सेशन कराया

अखिलेश यादव ने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो सेशन भी कराया। उनके साथ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

03:23 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप-वंशिका ने अखिलेश के पैर छुए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रिसेप्शन में पहुंचे हैं। कुलदीप पैर छूने के झुके तो अखिलेश ने उन्हें रोक दिया। वंशिका ने अखिलेश के पैर छुए हैं।

02:50 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

द सेंट्रम होटल से रिपोर्ट दे रहे भास्कर रिपोर्टर आदित्य तिवारी

02:38 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लखनऊ पहुंचे, बोले- कुलदीप को बहुत-बहुत बधाई

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- हम कुलदीप के रिसेप्शन में आए हैं। कुलदीप और वंशिका को बहुत-बहुत बधाई।

02:35 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम योगी 8 मिनट रिसेप्शन में रहे, साथ गए अफसरों ने भी कुलदीप-वंशिका को बुके दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में करीब 8 मिनट रहे। उसके बाद निकल गए। उनके साथ कई अधिकारी भी रहे। अधिकारियों ने भी बुके देकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

02:31 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम योगी ने कुलदीप-वंशिका को गिफ्ट दिया, परिवार से मुलाकात की

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम ने बुके देकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छुए। वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सीएम ने कुलदीप और वंशिका को गिफ्ट भी दिया है। स्टेज से जाते समय भी कुलदीप ने पैर छुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टेज से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में बैठ गए। कुलदीप के परिवार और कार्यक्रम में आए हुए गेस्ट भी उनके साथ में सेल्फी और फोटो खिंचवाते नजर आए। इसमें फॉरेन गेस्ट भी शामिल रहे।

02:25 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव को गले लगाया

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे। कुलदीप ने गौतम गंभीर के पैर छुए। इसके बाद गंभीर ने दोनों के साथ फोटो खिंचवाई।

पहले गौतम गंभीर कुलदीप और वंशिका के बीच में आ गए थे। इसके बाद वह दोनों के बगल में खड़े हुए। गौतम गंभीर ने कुलदीप को गले लगाया और वंशिका को शुभकामनाएं दी। मौके पर लोगों ने उनके साथ में सेल्फी ली। गंभीर करीब पांच मिनट तक स्टेज और कार्यक्रम स्थल पर रहे।

02:15 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप और वंशिका ने मेहमानों से मुलाकात की, VIDEO देखिए

कुलदीप और वंशिका ने रिसेप्शन में आए मेहमानों से मुलाकात की। इसके बाद दोनों स्टेज पर गए। बैक ग्राउंड में वाह-वाह रामजी, जोड़ी क्या बनाई, गाना बज रहा है।

02:12 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप-वंशिका स्टेज पर पहुंचे

कुलदीप और वंशिका रिसेप्शन में स्टेज पर पहुंच गए हैं।

02:09 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

11 कलाकर वीणा, सारंगी और ड्रम वादन कर रहे

रिसेप्शन पार्टी में संगीत का खास ध्यान रखा गया है। वीणा, सारंगी और ड्रम वादन हो रहा है। मौके पर 11 कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं।

02:08 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप ने हाथ पकड़कर दुल्हन वंशिका को विंटेज कार में बैठाया

कुलदीप यादव ने दुल्हन वंशिका का हाथ पकड़कर विंटेज कार में बैठाया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को हाय बोला।

01:42 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गौतम गंभीर का होटल में स्वागत हुआ

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर द सेंट्रम होटल पहुंच गए। उन पर फूलों की बारिश हुई। उन्होंने माथे की जगह कान में टीका लगवाया। वह ब्लैक शर्ट और जींस में होटल पहुंचे हैं।

01:34 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

चाचा जनार्दन सिंह ने मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की

द सेंट्रम होटल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है। कुलदीप के चाचा जनार्दन सिंह ने मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की।

01:30 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

1960 मॉडल की रोल्स-रॉयस विंटेज कार से पहुंचेंगे कुलदीप-वंशिका

1960 मॉडल की रोल्स-रॉयस विंटेज हेरिटेज कार नई दिल्ली से मंगाई गई है। कुलदीप और वंशिका इसी कार में सवार होकर होटल से रिसेप्शन पार्टी में जाएंगी।

01:20 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गौतम गंभीर की आरती उतारी जाएगी

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के लिए चंदन और फूलों की थाली सजी है। तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी जाएगी।

01:14 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यशस्वी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं

यशस्वी जायसवाल द सेंट्रम होटल में पहुंच गए हैं। वे स्विमिंग पूल के पास छतरी के नीचे बैठकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

12:56 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव रिसेप्शन में शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुलदीप के रिसेप्शन में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ शाम 7:15 बजे पहुंचेंगे। अखिलेश यादव रात 8:30 बजे पहुंचेंगे।

12:52 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से कार से होटल जाएंगे।

12:42 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

द सेंट्रम होटल से जानकारी दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर आदित्य तिवारी

12:32 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रविंद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं

रविंद्र जडेजा दोपहर में ही लखनऊ आ गए थे। उनकी वाइफ रिवाबा भी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गईं हैं।

12:28 PM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाया जा रहा है

रिसेप्शन में शामिल होने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। होटल के बाहर तमाम गाड़ियां खड़ी थीं। पुलिस उन्हें हटवा रही है।

11:39 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम योगी रिसेप्शन में आएंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ कुलदीप के रिसेप्शन में आएंगे। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। मौके पर डॉग और बम स्क्वाड पहुंचकर चेकिंग कर रही है।

11:29 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा युवा मोर्चा ने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही ने होटल के बाहर कुलदीप और वंशिका को बधाई देते हुए होर्डिंग लगाई है।

10:27 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत भी लखनऊ पहुंचे, वह अभी होटल ताज में हैं

LSG के कप्तान ऋषभ पंत भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह अभी होटल ताज में रुके हैं। वह भी कुलदीप के रिसेप्शन में होटल द सेंट्रम जाएंगे।

10:22 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप के परिवार के लोग भी होटल पहुंचे

कुलदीप यादव के पिता के साथ पूरा परिवार होटल पहुंच गया है। कुलदीप के पिता गेस्ट को गले लगाकर वेलकम कर रहे हैं।

09:51 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

धवन और सोफी पर होटल में बरसाए गए फूल

शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन होटल द सेंट्रम पहुंच गए हैं। होटल पहुंचते ही दोनों पर फूल बरसाए गए। फूल बरसते ही धवन एक पल के लिए खड़े हो गए। ऊपर देखा फिर दोनों मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

09:31 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिखर धवन की लखनऊ में एंट्री दिखा रहे हैं रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

09:29 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन के साथ पहुंचे

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन के साथ लखनऊ पहुंचे। सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब वह धवन से मिली थीं तब UAE में जॉब करती थीं। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की। पिछले महीने शादी कर ली।

09:20 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी पहुंचे

इंडिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उन्होंने काला चश्मा, काली गोल टोपी लगा रखी है।

09:10 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में कैसे होगी ‘लाइव कुकिंग’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह का लखनऊ में आज ग्रैंड रिसेप्शन है। यह रिसेप्शन शहर के फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में कराया जा रहा है। रिसेप्शन में मेहमानों के लिए 52 शानदार डिशेज के साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की भी व्यवस्था की गई है।

अक्सर लोगों के मन में ‘लाइव कुकिंग’ को लेकर यह सवाल होता है कि क्या इसमें खुद ही खाना पकाना पड़ता है या शेफ इसे तैयार करते हैं? (पढ़िए पूरी रिपोर्ट)

09:02 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमौसी एयरपोर्ट से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

08:58 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल लखनऊ पहुंचे

क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह अमौसी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। यहां से कार से होटल द सेंट्रम पहुंचेंगे।

08:50 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल के बाहर से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

08:49 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल में तैयारियां चल रही हैं

होटल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं। इसी होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। अब उनकी शादी के भी कार्यक्रम यहीं हो सकते हैं।

08:47 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ क्यों बन रहा वेडिंग डेस्टिनेशन?

पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ में लग्जरी होटल और बड़े इवेंट स्पेस तेजी से बढ़े हैं। एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण देश के कई बड़े शहरों से लोग यहां शादी और रिसेप्शन जैसे आयोजन करने पहुंच रहे हैं।

साथ ही नवाबी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले बड़े सेलिब्रिटी आयोजन दिल्ली, मुंबई या जयपुर में होते थे, लेकिन अब लखनऊ भी उसी श्रेणी में तेजी से जगह बना रहा है।

08:44 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लग्जरी रिजॉर्ट जैसा अनुभव कराएगा होटल द सेंट्रम

‘द सेंट्रम’ को लखनऊ शहर का पहला ‘अर्बन रिसॉर्ट’ भी कहा जाता है। यहां बड़े लॉन, सेमी-ओलिंपिक स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, टेनिस कोर्ट और कई स्पोर्ट्स फैसिलिटीज मौजूद हैं। यहां अवधी और इंटरनेशनल क्यूजीन वाले कई फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट भी हैं, जो बड़े आयोजनों में मेहमानों को खास अनुभव देते हैं।

होटल की डिजाइन में लखनऊ की पारंपरिक कला और आधुनिक आर्किटेक्चर का मिश्रण दिखाई देता है। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम के तहत कई स्थानीय हस्तशिल्प और डिजाइन एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है।

08:28 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल मालिक बोले- कुलदीप का रिसेप्शन हमारे लिए बेहद खास

‘द सेंट्रम होटल’ के मालिक और उद्यमी सर्वेश गोयल ने बताया- कुलदीप यादव का रिसेप्शन होटल के लिए भी खास इवेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां हमारे यहां अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों, क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीमों के रहने की व्यवस्था हो या फिर सेलिब्रिटी वेडिंग, हमारा प्रयास हमेशा विश्वस्तरीय आतिथ्य देना रहा है।

08:27 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल का किराया 26 लाख रुपए से ज्यादा

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है।

08:26 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत टैक्स मिलाकर 5000 रुपए से ज्यादा है।

इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं।

होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालया या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं।

08:25 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल के ‘लेबर्नम लॉन’ में सजेगी महफिल

इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम लॉन होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए ‘द सेंट्रम’ में एग्जीक्यूटिव सूइट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है।

जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। इनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है, जिसका किराया 45,000 रुपए है।

08:23 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन, उसके बारे में जानिए…

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित ‘द सेंट्रम होटल’ पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे चर्चित वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बन गया है। करीब छह एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में बड़े-बड़े लॉन, ग्रैंड बॉलरूम और हाई-एंड बैंक्वेट स्पेस हैं, जहां एक साथ हजारों मेहमानों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

होटल के विशाल लैबर्नम लॉन में लगभग 2500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि इसके इनडोर बॉलरूम भी बड़े कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी इवेंट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां कई लग्जरी सुइट, प्राइवेट विला और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मौजूद हैं।

08:21 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मसूरी में कुलदीप यादव की बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

08:18 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

14 मार्च को कुलदीप-वंशिका ने मसूरी में सात फेरे लिए; दो दिन तक चली थीं रस्में

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *