मुख्य बातें

गुरुग्राम में SPR-शिकोहपुर रोड 60 दिन के लिए बंद: ड्रेन बनाने के लिए खोदी सड़क, वैकल्पिक मार्गों के लिए एडवाइजरी जारी – gurugram News

गुरुग्राम में SPR-शिकोहपुर रोड 60 दिन के लिए बंद:  ड्रेन बनाने के लिए खोदी सड़क, वैकल्पिक मार्गों के लिए एडवाइजरी जारी – gurugram News

गुरुग्राम में साउथ पेरिफेरल रोड पर सेक्टर-74 से 80 तक तथा गांव शिकोहपुर से मानेसर पुलिस लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर गहरे नाले (ड्रेनेज) निर्माण के चलते 60 दिनों तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस एवं जीएमडीए ने वाहन चालकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित क्षेत्र सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 80 और आसपास के इलाके हैं, जहां से मानेसर पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर काम चल रहा है। ये रहेंगे वैकल्पिक रूट -वाटिका चौक से आने वाले वाहन एसपीआर रोड से नेशनल हाईवे-48 पर चलें, फिर , खेड़की दौला टोल से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें। -द्वारका एक्सप्रेसवे से सेक्टर-74 से 80 की ओर जाने वाले चालक नेशनल हाईवे-48 से खेड़की दौला टोल का उपयोग करें। -राजीव चौक की ओर से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे से खेड़की दौला टोल के आगे बढ़कर गंतव्य तक जाएं। -पंचगांव चौक मानेसर से आने वाले वाहन खेड़की दौला टोल पर यू-टर्न लेकर आगे बढ़ें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने अपील की है कि वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम से बचा जा सके और सुरक्षा बनी रहे। इस निर्माण कार्य से गुरुग्राम में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है, खासकर मानसून में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *