मुख्य बातें

मोतिहारी में STF जवान शहीद: अपराधियों से मुठभेड़ में गई जान, पुलिस लाइन में दी विदाई – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में STF जवान शहीद:  अपराधियों से मुठभेड़ में गई जान, पुलिस लाइन में दी विदाई – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक STF जवान शहीद हो गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार, चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को पहले एक नेपाली नंबर से अपराधी ने फोन पर धमकी दी थी। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम अगली रात छापेमारी करने रामडीहा गांव पहुंची। श्रीराम यादव को दो गोलियां लगीं छापेमारी के दौरान अपराधियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एसटीएफ जवान श्रीराम यादव को दो गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल श्रीराम यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शहीद जवान को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *