फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर “नव निर्माण के नौ वर्ष – विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन सभागार में हुए इस कार्यक्रम में टूंडला विधानसभा के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, बीडीओ सत्रोहन वैश्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचा, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में 90, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 3.12 करोड़ किसानों को 99 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई। वहीं 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां और लाखों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल और सामाजिक योजनाओं का विस्तार ई-साथी ऐप के जरिए 24 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 1.86 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है।विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। यह अवधि प्रदेश को “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर करने वाली साबित हुई है।
Source link
