मुख्य बातें

पंचकूला में हादसाग्रस्त होते-होते बची स्कूली बस: 9 छात्रों को लेकर आ रही थी; पिंजौर-कालका रोड पर टायर की पिन निकली – Kalka News




पंचकूला जिले में पिंजौर–कालका मार्ग पर बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक प्राइवेट स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में सवार नौ छात्र बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। धर्मपुर से परवाणु जा रही थी स्कूल बस
पिंजौर के धर्मपुर क्षेत्र के रहने वाले बस चालक मनमीत ने बताया कि वह डीएवी स्कूल परवाणु की ओर छात्रों को लेकर जा रहे थे। बस में कुल 9 छात्र सवार थे। जैसे ही बस हुंडई एजेंसी के पास पहुंची, अचानक बस के अगले टायर की मैकेनिकल पिन निकल गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया। बस के टायर कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दिए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चालक की सूझबूझ से सभी छात्र सुरक्षित बच गए। सभी छात्र सुरक्षित, दूसरी बस से भेजा गया स्कूल
घटना के बाद सभी छात्रों को दूसरी बस के माध्यम से उनके स्कूल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, बस के सड़क किनारे रुकने से मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *