मुख्य बातें

बालोतरा में IAS जितेन्द्र, लेफ्टिनेंट कुलदीप का सम्मान: आर्य गौरव सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन, प्रेरणा लेने का आह्लान – Balotra News

बालोतरा में IAS जितेन्द्र, लेफ्टिनेंट कुलदीप का सम्मान:  आर्य गौरव सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन, प्रेरणा लेने का आह्लान – Balotra News

बालोतरा के गांधीपुरा स्थित आर्य समाज परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 287वीं रैंक से चयनित जितेंद्र प्रजापत और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित कुलदीप कच्छवाहा को ‘आर्य गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों युवाओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। निरंतर परिश्रम करने का आह्लान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों युवाओं की उपलब्धियां उनके परिवार, क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट कुलदीप कच्छवाहा आर्य समाज गांधीपुरा, बालोतरा के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने अपने नवोदय विद्यालय में चयन का श्रेय गणपतलाल गहलोत को दिया। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में दिलीप गहलोत, नरेश पंवार, वागाराम पंवार, राजेंद्र गहलोत, मंगलाराम पंवार, गोविंदराम परिहार, अचलचंद गहलोत, बृज मनोहर पिथानी, चंपालाल सुन्देशा, मांगीलाल पंवार, महेंद्र सुन्देशा, राधेश्याम पंवार, मंशाराम पंवार, सांवलचंद पंवार, मांगीलाल परमार, संतोष पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *