लुधियाना में डिजिटल इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर लंबी जांच के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अमेरिकी डॉलर (
.
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता जसकरनजीत सिंह निवासी अर्बन एस्टेट दुगरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे संपर्क कर उसे झांसा दिया था कि यदि वह USDT में निवेश करता है तो उसे बहुत कम समय में बड़ा रिटर्न मिलेगा। उनकी बातों में आकर जसकरनजीत ने करीब 43 लाख रुपये का निवेश कर दिया।
लेकिन रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने न तो उसे कोई मुनाफा दिया और न ही उसकी मूल राशि वापस की।जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच की और मामला दर्ज किया।
इस थाने में मामला दर्ज
6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद गुरदीप सिंह निवासी गांव रंघीया,मनप्रीत सिंह निवासी,रंजीत एवेन्यू, कपूरथला,परमिंदर सिंह निवासी मनजीत नगर,सतविंदर सिंह उर्फ प्रिंस अब्दुल्लापुर बस्ती, लुधियाना,कुलदीप सिंह और भट्टी निवासी जालंधर आरोपियों को नामजद किया है
करीब 8 महीने की जांच के बाद हुई कार्रवाई
पीड़ित जसकरनजीत सिंह ने इस धोखाधड़ी के संबंध में 07 जुलाई 2025 को शिकायत (PGD No. 612863) दर्ज कराई थी। पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा गहन पड़ताल किए जाने के बाद अब 18 मार्च 2026 को थाना मॉडल टाउन में FIR दर्ज की गई है।
आरोपियों ने मिलीभगत कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने BNS की धाराओं 318(4), 316(2), 351(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
क्या है यूएसडीटी USDT (टेदर) एक प्रमुख स्टेबलकॉइन (Stablecoin) है, जो अमेरिकी डॉलर ($1 USD) के मूल्य से 1:1 के अनुपात में जुड़ा हुआ है। यह एक ब्लॉकचेन-आधारित क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका मूल्य अन्य क्रिप्टो के विपरीत अस्थिर नहीं होता, बल्कि डॉलर के बराबर स्थिर रहता है। इसका उपयोग क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता से बचने और सुरक्षित व्यापार के लिए किया जाता है।
