मुख्य बातें

आप MLA अनमोल मान के पति की सजा पर रोक: चेक बाउंस मामले में 2 साल कैद हुई थी; इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों लेने का आरोप – Mohali News

आप MLA अनमोल मान के पति की सजा पर रोक:  चेक बाउंस मामले में 2 साल कैद हुई थी; इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों लेने का आरोप – Mohali News

मोहाली जिला कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक लगा दी है। गुरूवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इससे पहले 16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने सोही व उनके 2 साथियों को चेक बाउंस केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने बताया कि सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है । वहीं, उनकी अपील भी मंजूर कर ली है। हालांकि अभी तक इस संबंध में डिटेल आर्डर आना बाकी है। जिसके बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। शाहबाज सोही पेशे से एडवोकेट हैं। AAP विधायक के पति को सजा से जुड़ा मामला क्या है? 2 साल पहले हुई थी अनमोल गगन की शादी
गौरतलब है कि पूर्व विधायक अनमोल गगन मान की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी शादी में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई हस्ति​यों ने शिरकत की थी। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकर अनमोल गगन को बधाई देने पहुंचे थे।अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37 हजार 718 वोट से हराकर MLA बनीं। इसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि सितंबर 2024 में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद एक बार उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी थी लेकिन फिर वापसी कर ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *