पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। यह बढ़ोतरी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से की गई है। नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट आज सुबह छह बजे से लागू हो गए है। सभी जिलों में दो रुपए ही रेट में इजाफा हुआ है। मोहाली में पहले रेट 105 .12 था, जो कि अब 107 .13 रुपए हो गया है। कंपनियों को रेट बढ़ने का मैसेज आया
इस समय पूरे पंजाब में 3600 के करीब पेट्रोल पंप है। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कंपनियों को मैसेज आ गए थे। माहिरों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि मोहाली, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में एक पेट्रोल पंप पर अगर रोजाना 100 लीटर पेट्रोल बिकता है, तो उसमें करीब 35 लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि बेस फ्यूल यानी सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की थी। प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
