मुख्य बातें

दुर्ग पुलिस में 12 कर्मियों का तबादला: थानों से लेकर कंट्रोल रूम तक फेरबदल, तत्काल जॉइनिंग के निर्देश – durg-bhilai News

दुर्ग पुलिस में 12 कर्मियों का तबादला:  थानों से लेकर कंट्रोल रूम तक फेरबदल, तत्काल जॉइनिंग के निर्देश – durg-bhilai News

दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक और पारिवारिक कारणों से 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षकों में बादूलाल साहू को पुरानी भिलाई थाने से पुलगांव थाना, अश्वनी सिंह को जिविशा जिला दुर्ग से धमधा थाना और राजकुमार दुबे को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई से जिविशा जिला दुर्ग भेजा गया है। प्रधान आरक्षकों में दिलावर सिंह को मचांदुर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग, खिलावन सिंह राजपूत को यातायात से अजाक थाना और सत्येंद्र मढ़रिया को बोरी थाने से पुरानी भिलाई थाने में स्थानांतरित किया गया है। आरक्षकों में विजय कुमार पासवान को रक्षित केंद्र दुर्ग से लिटिया सेमरिया चौकी, अविनेश प्रताप सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) कार्यालय से उतई थाना और ए. कृष्णा कुमार को यातायात से एसीसीयू जिला दुर्ग में नई पदस्थापना मिली है। इसके अतिरिक्त, महिला आरक्षक कल्पना ठाकुर को सुपेला थाने से लिटिया सेमरिया चौकी, आरक्षक श्रीराम को रक्षित केंद्र दुर्ग से बोरी थाना और आरक्षक राकेश साहू को रक्षित केंद्र दुर्ग से मचांदुर चौकी में पदस्थ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थलों पर अपनी आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *