![]()
प्रतापगढ़ में गणगौर पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार कर ईसर-पार्वती की पूजा की। विभिन्न समाजों की महिलाओं ने इस अवसर पर अलग-अलग आयोजन किए। शहर के प्रसिद्ध अंबा माता मंदिर और माहेश्वरी समाज के मंदिर में सुबह से ही महिलाएं ईसर-पार्वती की पूजा करती दिखीं। विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना के लिए गणगौर का व्रत रखा। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की कुमकुम, चावल, हल्दी, मेहंदी, गुलाल और अबीर से पूजा की गई। श्रद्धालु तृप्ति माहेश्वरी ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित यह त्योहार होली से शुरू होकर 16 दिनों तक चलता है। तीज पर इसका उद्यापन किया जाता है।
Source link
