मुख्य बातें

बाइक चोरी कर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा: दूध के केन समेत बाइक बरामद, आरोपी पर पहले से 38 से अधिक अपराध दर्ज – Bhopal News

बाइक चोरी कर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा:  दूध के केन समेत बाइक बरामद, आरोपी पर पहले से 38 से अधिक अपराध दर्ज – Bhopal News

भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक के साथ दूध के दो बड़े केन और एक छोटा ढबरा बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को फरियादी मुकेश मीणा ने अपने बेटे मनोहर मीणा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे जीटीवी कॉम्प्लेक्स के पीछे दूध देने गए थे और जल्दबाजी में बाइक की चाबी वाहन में ही लगी छोड़ दी थी। वापस लौटने पर बाइक और उसमें रखे दूध के केन व ढबरे गायब मिले। शिकायत पर अपराध क्रमांक 117/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुनहरी बाग क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम बादशाह बेग (42) निवासी अरेरा हिल्स बताया और पूछताछ में 10-12 दिन पहले उक्त बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। जांच में बरामद बाइक उसी मामले की पाई गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, दो बड़े दूध के केन और एक छोटा ढबरा जब्त किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 38 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *