भिवानी की इंदिरा कॉलोनी स्थिति मंदिर में चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इससे पहले भी रैकी करके गया था। इसके बाद वापस आया और ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसा। जब परिवार वाले आए तब तक इस चोरी की वारदात का पता लगाया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के इंदिरा कॉलोनी निवासी छत्रपाल ने सेक्टर-13 पुलिस चौक में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी में हनुमान जी का मंदिर है। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अंदर घुसा। उसने मंदिर में चोरी चोरी की वारदात को अंजा दिया। इस दौरान आरोपी चोर मंदिर में बनी मूर्तियों से करीब 5-6 हजार रुपए चोरी कर लिए। वहीं तीन पितल की छोटी व बड़ी घंटी, चांदी के नाम, पीतल के दिये चोरी कर लिए। इसी दौरान उसकी पत्नी ममता व बच्चों ने मौके पर आकर देखा। तो पाया कि चोरी हुई है। इधर, आरोपी चोर दानपेटी को मंदिर के पीछे खुले मैदान में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम कौ भी बुलाया गया। इधर, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
