मुख्य बातें

राजगढ़ उर्स मेला जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: 8 घायल; शराब के नशे में तेज रफ्तार चला रहा था ड्राइवर, एक बच्ची को भोपाल रेफर किया – rajgarh (MP) News

राजगढ़ उर्स मेला जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:  8 घायल; शराब के नशे में तेज रफ्तार चला रहा था ड्राइवर, एक बच्ची को भोपाल रेफर किया – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बारोल जोड़ के पास ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से खिलचीपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बरखेड़ा गांव के करीब 20 से 25 ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजगढ़ में लग रहे उर्स मेले में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बारोल जोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। यह लोग हुए घायल
घटना की सूचना मिलते ही खिलचीपुर और छापीहेड़ा से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में किरण तंवर (7), सीमाबाई तंवर (15), पूजा तंवर (14), कान्हा तंवर (9), कविता (20), सम्पत बाई (60), लखन तंवर (18) और देवीसिंह (32) शामिल हैं। एक बच्ची को भोपाल रेफर किया
हादसे में 7 वर्षीय किरण तंवर का हाथ बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि सीमाबाई के सिर में गंभीर चोट आई है। पूजा तंवर के चेहरे और जबड़े में चोट लगने से वह बोल भी नहीं पा रही है। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी और ट्रैक्टर में सवार युवक रामेश्वर तंवर ने बताया कि ट्रैक्टर गांव का ही बजेसिंह तंवर चला रहा था, जिसने शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार धीमे चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसी लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *