मुख्य बातें

झारखंड में 5 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा: 4 दिनों में 6 डिग्री बढ़ेगा मैक्सिमम टेंपरेचर, 27-28 को फिर मेघ गर्जन- वज्रपात का अलर्ट – Ranchi News

झारखंड में 5 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा:  4 दिनों में 6 डिग्री बढ़ेगा मैक्सिमम टेंपरेचर, 27-28 को फिर मेघ गर्जन- वज्रपात का अलर्ट – Ranchi News

मार्च की शुरुआत में जहां गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम हो गया है। राजधानी रांची (हिनू) में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर और बोकारो में भी तापमान सामान्य से 6 डिग्री से अधिक नीचे दर्ज हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में आए इस अचानक बदलाव के पीछे पूर्वी बांग्लादेश में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को प्रमुख कारण माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सात वर्षों में पहली बार मार्च में इस तरह की ठंडक और लगातार बारिश देखने को मिली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। चार दिन बढ़ेगी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 23 मार्च को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 24 मार्च को आसमान साफ रहेगा, जबकि 25 और 26 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का तापमान क्रमशः 30, 32 और 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 27-28 मार्च को तेज हवा-वज्रपात का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में 26 मार्च से ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी 27-28 मार्च को बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *