मुख्य बातें

कोडरमा के हीरोडीह स्टेशन पर हादसा: ट्रैक पार कर रहे सीनियर ट्रेन मैनेजर मालगाड़ी की चपेट में आए, इलाज के दौरान मौत – koderma News

कोडरमा के हीरोडीह स्टेशन पर हादसा:  ट्रैक पार कर रहे सीनियर ट्रेन मैनेजर मालगाड़ी की चपेट में आए, इलाज के दौरान मौत – koderma News

कोडरमा-धनबाद रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर एक रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के जलालपुर निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार, पिता ब्रज किशोर पांडेय के रूप में हुई है। वे धनबाद रेल मंडल में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी के सिलसिले में कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें कोयले की एक रेक लेकर बांझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था। रवाना होने से पहले वे स्टेशन परिसर से कॉशन आदेश लेने गए। आदेश प्राप्त करने के बाद वे अपनी गाड़ी की ओर लौट रहे थे। चूंकि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम है, इसलिए वे रेल ट्रैक पार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। लूप लाइन में गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आए इसी दौरान जब वे लूप लाइन के ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी (BCN/EDDU) गुजर रही थी। मनोज कुमार की नजर ट्रेन पर नहीं पड़ी और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें उसी ट्रेन से कोडरमा स्टेशन लाया गया, जहां से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके शव को कोडरमा स्टेशन के जीआरपी पोस्ट लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही झुमरीतिलैया के गांधी स्कूल रोड स्थित आवास से उनके परिजन स्टेशन पहुंचे। शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *