मुख्य बातें

दवा समझकर 20 साल की युवती ने खाया जहर,मौत: अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान दम तोड़ा; शुगर व बीपी की पेशेंट थी – Kota News

दवा समझकर 20 साल की युवती ने खाया जहर,मौत:  अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान दम तोड़ा; शुगर व बीपी की पेशेंट थी – Kota News

कोटा में अज्ञात जहरीले पदार्थ को दवा समझकर खाने से बेहोश हुई 20 वर्षीय युवती मुस्कान की इलाज के दौरान कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतका मुस्कान बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र के कुजेड गांव की थी। वह बीपी और शुगर की मरीज थी। आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। अटरू थाना के एएसआई बाबूलाल सुमन ने बताया कि मुस्कान बीए की छात्रा थी। मां की मौत और पिता के दूसरी शादी कर लेने के बाद वह बचपन से दादा-दादी और चाचा के पास रह रही थी। चाचा ने शिकायत दी है कि 22 मार्च को मुस्कान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छोटे भाई रघुवीर उसे बारां अस्पताल ले गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर बताया कि मुस्कान ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसका शुगर लेवल बहुत कम हो गया है। इलाज के लिए उसे तुरंत बारां से कोटा रेफर कर दिया गया। परिवार का कहना है कि तब तक मुस्कान अच्छे से बात कर रही थी। उसने किसी जहरीले पदार्थ के बारे में कुछ नहीं बताया, सिर्फ शुगर की दवाई खाने की बात कही थी।
इलाज के दौरान आज तड़के करीब 5 बजे उसकी मौत हो गईं। उसने कौन सी दवाई या जहरीला पदार्थ खाया हमें कोई जानकारी नहीं। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *