मुख्य बातें

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ: अब 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 29 मार्च से होगी बारिश – Lucknow News

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ:  अब 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 29 मार्च से होगी बारिश – Lucknow News

लखनऊ में मंगलवार को मौसम का मिला जुला असर रहेगा सुबह के समय धूप निकलने के साथ मौसम साफ बना हुआ है लेकिन दोपहर और शाम के समय तक कई बार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा है या सामान से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आद्रता 70 फीस दी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फ़ीसदी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 से 28 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच 29 मार्च से इसका असर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी चल रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ़ हो गया है। इसी वजह से आज दिन का तापमान औसतन 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि अभी भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम ही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला जाएगा। हवा में नमी ज्यादा होने और वायुमंडल स्थिर रहने के कारण सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध छा सकती है, जो सूरज निकलने के थोड़ी देर बाद खुद-ब-खुद छंट जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *